पाकिस्तान ने BSF जवान को लिया हिरासत में, जीरो लाइन पार करना पड़ा भारी

By: PalPal India News
April 25, 2025

चंडीगढ़. पंजाब बॉर्डर पर एक संवेदनशील घटनाक्रम सामने आया है, जहां भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान गलती से भारत-पाक सीमा की जीरो लाइन पार कर पाकिस्तान के इलाके में चला गया। इस पर पाकिस्तान रेंजर्स ने जवान को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद से दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच फ्लैग मीटिंग चल रही है ताकि जवान की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित की जा सके।

यह मामला ऐसे वक्त सामने आया है जब हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ा हुआ है। ऐसे में यह घटना सीमा पर हालात को और अधिक संवेदनशील बना सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवान की पहचान और रैंक फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना एक दुर्घटनावश सीमा पार करने के कारण हुई और इसका कोई जानबूझकर किया गया प्रयास नहीं था।

भारत की ओर से BSF ने इस पर सख्त आपत्ति जताई है और कहा है कि यह एक मानवीय भूल थी। उन्होंने पाकिस्तान से आग्रह किया है कि मानवीय आधार पर जवान को जल्द रिहा किया जाए। फिलहाल दोनों देशों के सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी फ्लैग मीटिंग में जुटे हैं, और उम्मीद है कि जल्द ही इस मुद्दे का समाधान निकलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *