पलपल इंडिया प्रतिनिधि,छत्तीसगढ़। वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत पेश की है जिसकें सरकार ने बजट में पेट्रोल सस्ता करने की घोषणा करके आम लोगों को भी बड़ी राहत दी है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को राज्य का बजट पेश कर दिया है। जिसमें राज्य सरकार ने 1.65 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। इस बजट में सरकार ने आम लोगों को भी बड़ी राहत दी है। बजट में पेट्रोल की कीमत कम करने की घोषणा हुई है। वहीँ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि राज्य में पेट्रोल की कीमत में 1 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है।
अभी राज्य में 100 रुपये के पार पेट्रोल
फिलहाल की बात करें, तो छत्तीसगढ़ राज्य के तमाम शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार चल रह ही है। राजधानी रायपुर में एक लीटर पेट्रोल 100.45 रुपये का बिक रहा है, तो राजनांदगांव में ये 100.85 रुपये प्रति लीटर है। सरकार द्वारा बजट में किए गए ऐलान के बाद अब ये 1 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा और कई शहरों में इसकी कीमत 100 रुपये से नीचे आ जाएगी।