पलपल इंडिया प्रतिनिधि। इंदौर में जिला प्रशासन द्वारा आज से आदेश जारी किया है जिसमें शहर के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश दिया है. बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि रोड सेफ्टी सबसे पहले है इंदौर में ट्रैफिक को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं. इसके तहत सभी पदाधिकारी को आदेश दिया है कि अलग-अलग क्षेत्र में जाकर जारी आदेश का पालन करवा जाए हालिया दिनों में रोड सेफ्टी के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी के पदाधिकारी आए थे और उनसे रोड सेफ्टी के लिए चर्चा की गई थी उसी के तहत भी निर्देश दिए गए हैं.
साथ ही इंदौर के पास एक पेट्रोल संचालक को आदेश नहीं मानने पर सील भी किया गया है. हेलमेट पहनने के लिए सभी सरकारी ऑफिस में भी आदेश दिए गए हैं कि सभी सरकारी कर्मचारियों पर भी यह नियम लागू होगा साथ ही हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने हेलमेट को लेकर जनहित याचिका लगाई है. जिसकी सुनवाई सोमवार को होगी इस पर कलेक्टर ने कहा कि माननीय हाईकोर्ट का जो भी आदेश होगा उसे आदेश को पढ़कर फिर आगे का निर्णय लिया जाएगा. कई लोगों द्वारा हेलमेट को लेकर सवालिया निशान भी लगा रहे हैं यातायात का दबाव अपनी जगह है लेकिन रोड सेफ्टी सबसे अनिवार्य है.