शासकीय संभागीय आईटीआई में प्लेसमेंट ड्राइव चार जुलाई को

By: PalPal India News
July 1, 2025

जबलपुर। शासकीय संभागीय आईटीआई में 4 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से एक दिवसीय आईटीआई प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा हैं। प्लेसमेंट ड्राइव में निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा लिखित एवं साक्षात्कार के माध्यम से आवेदाकों का चयन किया जायेगा। संस्थान के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट ड्राइव में गुजरात के सानंद जिले की टाटा मोटर्स लिमिटेड कंपनी द्वारा अप्रेंटिसशिप पद पर 14 हजार 649 रूपए के प्रतिमाह वेतन मान पर आवेदकों का चयन किया जायेगा। प्लेसमेंट ड्राइव में कक्षा 12वीं या आईटीआई उत्तीर्ण करने वाले 18 से 24 वर्ष के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों का आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *