PM मोदी बिरसा बिरसा मुंडा की जयंती पर देश को देंगे नई सौगात

By: PalPal India News
November 15, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनका बलिदानों से भरा जीवन राष्ट्र सेवा का एक अनूठा उदाहरण है। पीएम मोदी ने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी जन्म-जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के पावन अवसर पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह ने जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर संसद में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बिरसा मुंडा का जन्म 1875 में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजों को टक्कर देते हुए उनके खिलाफ आदिवासी विद्रोह का नेतृत्व किया था। लेकिन  25 वर्ष की छोटी आयु में ही उनकी मौत हो गई थी।

पीएम ने X पर दी  श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “भगवान बिरसा मुंडा जी ने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी जन्म-जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के पावन अवसर पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन।” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “भगवान बिरसा मुंडा जी के 150वें जयंती वर्ष का कल से शुभारंभ होने जा रहा है। जनजातीय गौरव दिवस पर बिहार के जमुई में सुबह करीब 11 बजे उनके सम्मान में स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करने के अलावा कई परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण का भी सौभाग्य मिलेगा।

झारखंड की स्थापना दिवस पर भी दी बधाई

बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर सभी राज्यवासियों को भी बधाई  दी। पोस्ट में उन्होंने कहा, “झारखंड के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस पर अनेकानेक शुभकामनाएं। जनजातीय समाज के संघर्ष और बलिदान से सिंचित इस धरती ने देश को हमेशा गौरवान्वित किया है। मेरी कामना है कि प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण यह प्रदेश प्रगति के पथ पर तेज रफ्तार से आगे बढ़े।”

राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने भी दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह ने जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर संसद में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने के बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ और लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने पारंपरिक ढोल पर हाथ आजमाते दिखे।

6,640 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पीएम मोदी जनजातीय समुदायों के उत्थान और क्षेत्र के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे में सुधार के उद्देश्य से 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। पीएम मोदी भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का अनावरण भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *