रामेश्वरम में PM मोदी ने हाईटेक पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन

By: PalPal India News
April 6, 2025

रामेश्वरम: श्रीलंका और थाईलैंड की विदेश यात्राओं के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब “मिशन तमिलनाडु” पर हैं और इस कड़ी में उन्होंने रामनवमी के पावन अवसर पर देश को एक ऐतिहासिक सौगात दी है. पीएम मोदी ने रामेश्वरम पहुंचकर भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज — नया पंबन ब्रिज — का उद्घाटन किया. इस हाईटेक सी-ब्रिज के जरिए रामेश्वरम की कनेक्टिविटी को न सिर्फ मजबूती मिली है, बल्कि देश की रेल इंजीनियरिंग को भी एक नया मुकाम मिला है.

नया पंबन ब्रिज तमिलनाडु के मंडपम रेलवे स्टेशन को रामेश्वरम से जोड़ता है. यह ब्रिज देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेल ब्रिज है, जो समुद्र के ऊपर बना है. इसकी खासियत यह है कि इसका एक हिस्सा 17 मीटर तक ऊपर उठ सकता है ताकि समुद्री जहाज नीचे से गुजर सकें. ब्रिज को खोलने में सिर्फ 5 मिनट 30 सेकंड का समय लगता है, जबकि पुराने ब्रिज को खोलने में 35 से 40 मिनट लगते थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *