PM मोदी ने 9.70 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर किए ₹20,843 करोड़, 20वीं किस्त जारी

By: PalPal India News
August 2, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी से ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ की 20वीं किस्त 9,70,33,502 किसानों के खाते में ट्रांसफर किया। इसके तहत 20,84,34,000 रुपये  देशभर के किसानों के खाते में ट्रांसफर किए गए। इस धनराशि के जारी होने के साथ, इस योजना के तहत अब तक कुल 3.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि वितरित की जा चुकी है।

पीएम-किसान योजना का उद्देश्य

आपको बता दें कि पीएम-किसान योजना केंद्र सरकार की योजना है जिसे प्रधानमंत्री द्वारा फरवरी 2019 में भूमि-धारक किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू किया गया था। इस योजना के अंतर्गत, किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये का वित्तीय लाभ हस्तांतरित किया जाता है। दो हेक्टेयर से कम जोत वाले 85 प्रतिशत से अधिक भारतीय किसानों के लिए पीएम-किसान एक जीवन रेखा रही है। यह धान बुवाई या फसल कटाई के समय काम आता है जब नकदी की कमी होती है। लेकिन यह सिर्फ पैसों की बात नहीं है। यह योजना किसानों को गरिमा की भावना देती है और दिखाती है कि वे राष्ट्र निर्माण में मूल्यवान भागीदार हैं। इस योजना की सफलता का एक बड़ा कारण भारत की मजबूत डिजिटल प्रणाली है। यह किसानों के ऐसे व्यय को पूरा करने के लिए साहूकारों के चंगुल में फंसने से भी बचाएगा और खेती से जुड़ी गतिविधियों में उनकी निरंतरता सुनिश्चित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *