पलपल इंडिया प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मुंबई के दौरे पर जायेंगे। बता दें कि बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिटट (वेव्स) कार्यक्रम 1 से 4 मई तक आयोजित किया जाएगा।
दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी कल इस WAVES कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है की इस दौरान वे कल पूरे दिन मुंबई में ही रहेंगे पीएम मोदी । सुबह साढ़े 10 बजे से शाम 5 बजे तक पीएम मोदी मुंबई में मौजूद रहेंगे। इस दौरान उनके पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीएम देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार भी इस समिट में उपस्थित रहेंगे।