टूथपेस्ट में छिपा जहर: कई मशहूर ब्रांड्स में मिला सीसा, पारा और आर्सेनिक

By: PalPal India News
April 21, 2025

नई दिल्ली. एक ताज़ा रिसर्च ने दुनियाभर में इस्तेमाल होने वाले कई लोकप्रिय टूथपेस्ट ब्रांड्स की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, Lead Safe Mama नामक संस्था द्वारा कराए गए थर्ड पार्टी लैब टेस्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि जिन 51 टूथपेस्ट ब्रांड्स की जांच की गई, उनमें से 90% में सीसा (लेड) और 65% में आर्सेनिक जैसे खतरनाक भारी धातुएं मौजूद थीं।

बच्चों के टूथपेस्ट भी सुरक्षित नहीं- सबसे चिंताजनक बात यह है कि कई ऐसे टूथपेस्ट और टूथ पाउडर जिनका प्रचार बच्चों के लिए सुरक्षित बताकर किया जाता है, वे भी इस जांच की चपेट में आए। इन बच्चों के उत्पादों में से 47% में पारा (मरकरी) और 35% में कैडमियम जैसे हानिकारक तत्व पाए गए।

Lead Safe Mama की संस्थापक टैमरा रुबिन ने इसे “2025 का सबसे चौंकाने वाला और लापरवाही भरा खुलासा” करार दिया। उनका कहना है, “सबसे हैरानी की बात यह है कि अब तक किसी ने इस खतरे को गंभीरता से नहीं लिया।”

स्वास्थ्य पर खतरा- भले ही ये धातुएं अमेरिकी फेडरल नियमों का उल्लंघन न करती हों, लेकिन ये वॉशिंगटन राज्य के मानकों के खिलाफ हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सीसा की कोई भी मात्रा सुरक्षित नहीं मानी जाती। मेयो क्लिनिक के अनुसार, थोड़ी सी भी लेड मौजूदगी से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं – खासतौर पर 6 साल से कम उम्र के बच्चों में ये मानसिक और शारीरिक विकास को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। रिपोर्ट में जिन प्रमुख ब्रांड्स में भारी धातुओं की मौजूदगी पाई गई, उनमें शामिल हैं:

  • Crest

  • Sensodyne

  • Tom’s of Maine

  • Dr Bronner’s

  • Davids

  • Dr Jen

  • Colgate

  • Dr Brite

इन सभी उत्पादों की जांच सामुदायिक सहयोग और स्वतंत्र लैब्स के ज़रिए Lead Safe Mama, LLC द्वारा की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *