पलपल इंडिया प्रतिनिधि। गुजरात के साबरकांठा जिले में एक ही परिवार के 4 सदस्यों द्वारा की गई सामूहिक आत्महत्या के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की टीम कई और आरोपियों की छानबीन में जुटी हुई है। पिछले दिनों में वडाली के सगर परिवार में 4 लोगों की मौत के बाद जीवित बची बेटी के नाम पर दर्ज हुई शिकायत पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई से कर्जा हफ्ता वसूली करने वालों में हड़कंप मच गया है।
राज्य सरकार द्वारा सूदखोरों के खिलाफ कड़े कानून बनाने के बाद भी वडाली में पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली। एक मात्र बची हुई बेटी के बयान पर शिकायत दर्ज होने से आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुका है। पुलिस द्वारा बताया गया की आरोपियों के अभी और नाम सामने आ सकते हैं।
कर्जा हफ्ता वसूली करने वाले बाबुओं के डर से पूरे परिवार ने कीटनाशक जहरीली दवाईयां निगल ली थीं। एक के बाद एक चार लोगों की मौत होने के बाद कृष्णा सगर नाम की एकमात्र बचने वाली बच्ची ने वडाली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूसरे कई नाम सामने आने की संभावना है।
पुलिस अधिकारी स्मित गोहिल ने बताया कि शिकायत में बताया गया कि परिवार ने सूदखोरों के कारण सामूहिक आत्महत्या कर ली। जहरीली दवा निगलने से माता-पिता सहित दो बेटों की मौत हो गई। एकमात्र बेटी अभी भी वेंटिलेटर पर है। इसके अलावा वडाली पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।