वाटर पार्क में हिंदू युवती के साथ अश्लील हरकत, दो मुस्लिम युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By: PalPal India News
April 21, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिवाटर पार्क में हिंदू युवती के साथ अश्लील हरकत करने वाले दो मुस्लिम युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने पूल में नहाते समय युवती की तरफ अश्लील इशारे किए और करीब आने की कोशिश की। पति के रोकने पर आरोपितों ने हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी की और पूल में छलांग लगा दी।

दरअसल इंदौर शहर के बायपास में स्थित वाटर पार्क में हिंदू युवती आपने पति के साथ आई थी जहाँ मुस्लिम युवकों ने आपत्तिजनक हरकतें की। पति के रोकने पर आरोपितों ने हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी की और पूल में छलांग लगा दी। घटना के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और दोनों की पकड़कर पिटाई कर दी। पूल में नहाते वक्त तीन मुस्लिम युवकों ने युवती की तरफ अश्लील इशारे किए। आरोपितों ने करीब आने की कोशिश भी की। उस वक्त युवती का पति पूल में ही था। आरोपितों ने जैसे ही हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और पूल में कूद गए। पीड़िता के पति ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को कॉल लगाकर बुलाया। आरोपितों ने भागने की कोशिश की, मगर दो को चेंजिंग रूम से पकड़ लिया।

आरोपियों की पहचान आई सामने

पुलसी ने जानकारी देते हुए बताया की दोनों क पहचान कटकटपुरा निवासी सोहेल खान और सादिक खान के रूप में हुई है। एक आरोपित फैजान फरार हो गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरोपित शराब के नशे में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *