नागपुर हिंसा मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मामले के मास्टरमाइंड फहीम खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By: PalPal India News
March 19, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। नागपुर हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मास्टरमाइंड को नागपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विश्व हिंदू परिषद के आंदोलन के बाद मुस्लिम संगठनों ने नागपुर में विरोध प्रदर्शन किया था। फहीम शमीम शेख सोमवार दोपहर को उस विरोध प्रदर्शन में शामिल था। मामले के मास्टरमाइंड फहीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फहीम शमीम शेख सोमवार दोपहर को उस विरोध प्रदर्शन में शामिल था।

सोमवार दोपहर को विरोध प्रदर्शन करने के लिए 38 वर्षीय फहीम शमीम खान के खिलाफ आरोप दर्ज किए गए। फहीम शमीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के नागपुर जिला अध्यक्ष हैं। फहीम ने 50 से 60 लोगों की भीड़ इकट्ठा कर थाने में बयान दिया था। फहीम का नाम उन 51 लोगों में शामिल हैं जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आपको बता दे फहीम ने 2024 लोकसभा चुनाव भी नागपुर से लड़ा था। वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरा था। 

फहीम खान ने किया था भीड़ का नेतृत्व

नागपुर में सोमवार को  बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग फहीम खान के नेतृत्व में गणेश पेट पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुए थे। उसके बाद शहर में हिंसा भड़क उठी थी। नागपुर हिंसा के मामले में  3 पुलिस स्टेशन में अभी तक 6 एफआईआर दर्ज हुई है। कुल 1250 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है जिसमें से 100 से 200 लोगों को पहचान लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *