पुलिस ने एक कंटेनर से 500 किलोग्राम लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक का गांजा किया बरामद, ओडिशा ले जा रहे थे

By: PalPal India News
March 18, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,कोरबा। कोरबा जिले में पुलिस ने लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक का एक कंटेनर से 500 किलोग्राम गांजा बरामद किया,  बताया जा रहा है की गांजा ओडिशा से यूपी ले जाया जा रहा था।

दरअसल छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने एक कंटेनर से लगभग 500 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुतर्रा-रापाखर्रा पुल के पास एक कंटेनर से 500 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया गया। कंटेनर से बरामद किए गए गांजे की कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है और इसे ओडिशा से लाया जा रहा था।

‘ओडिशा से यूपी कर रहे थे गांजे की सप्लाई’

पुलिस को मुखबिर से जिले में गांजा तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस दल ने वाहनों की तलाशी शुरू की। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सुतर्रा-रापाखर्रा पुल के पास एक कंटेनर से गांजा बरामद हुआ। कंटेनर चालक दिल्ली निवासी राहुल गुप्ता ने हिरासत में पूछताछ के दौरान बताया कि कंटेनर में ओडिशा से गांजा रखा गया था और उत्तर प्रदेश की ओर रवाना किया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *