सोशल मीडिया की चर्चित सेंसेशन पूनम पांडे एक बार फिर अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश अवतार हर किसी का ध्यान खींच रहा है।
इन लेटेस्ट तस्वीरों में पूनम ने पर्पल हाई-थाई स्विमसूट और ऑरेंज ट्रांसपेरेंट श्रग पहना हुआ है। खुले बाल, हाई हील्स और सड़क के बीचों-बीच खड़े होकर दिए गए उनके दिलकश पोज़ फैन्स को दीवाना बना रहे हैं। पूनम ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “Are you thinking about velvet?” — जो उतना ही रहस्यमयी और अट्रैक्टिव है जितनी उनकी तस्वीरें।
तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मच गया है। चंद मिनटों में ही पोस्ट पर सैकड़ों लाइक्स और ढेरों कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैंस उन्हें “Queen of Hotness”, “Damn 🔥”, और “Kaali 😂😂” जैसे कमेंट्स से नवाज़ रहे हैं।
पूनम पांडे अपने बेबाक अंदाज़ और डेरिंग फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने बोल्ड लुक से इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। बिना किसी झिझक और पूरे आत्मविश्वास के साथ खुद को प्रेज़ेंट करना पूनम की खास पहचान बन चुका है, और यही वजह है कि उनकी हर पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो जाती है।