प्रयागराज. प्रयागराज में संगम के पास खड़ी एक नाव में करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई जब नाव में कई श्रद्धालु सवार थे। अचानक अजगर को देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लोग चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे।
नाविक ने तत्परता दिखाते हुए सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला और वन विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
घटना के समय संगम पर भारी भीड़ मौजूद थी, जिससे हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए।
इसी तरह की एक और घटना बुलंदशहर के गंगानगर इलाके में सामने आई, जहां एक पॉश कॉलोनी के पास भी 10 फीट लंबा अजगर देखा गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने वहां भी सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
[…] एस्पिरेंट : यूपी के प्रयागराज से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। […]
[…] 12:25 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। प्रयागराज में इसका ठहराव रात 11:20-11:25 बजे […]