Durga idol immersion: दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन स्थलों पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएँ, नगर निगम की तैयारियां पूर्ण: निगमायुक्त

By: PalPal India News
October 2, 2025

Durga idol immersion: नवरात्रि पर्व के उपरांत माँ दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियों को लेकर नगर निगम जबलपुर ने सभी व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद कर ली हैं. महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेकर उन्हें सुचारू बनाने में जुटे हुए हैं.

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने आज हनुमान ताल तालाब का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि दुर्गा समितियों के सदस्यों से तालमेल बिठाकर सुरक्षा और सावधानीपूर्वक प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाए तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पूरे समय स्थल पर मौजूद रहें.

Durga idol immersion: आवश्यक निर्देश दिए

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं सावधानी संबंधी तैयारियों की समीक्षा की और इसके लिए नामजद अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी भी सुनिश्चित की. उन्होंने अन्य विसर्जन कुण्डों पर की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली और सभी जिम्मेदार अधिकारियों को विधिपूर्वक विसर्जन कराने के निर्देश दिए.

Durga idol immersion
Durga idol immersion

निरीक्षण के अवसर पर अपर आयुक्त प्रशांत गोटिया, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, संभागीय यंत्री पवन सिंह ठाकुर, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, संभागीय अधिकारी महेन्द्र उईके, सहायक यंत्री अजय लवाना, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोलाराव, जल उपयंत्री गुलाब इन्वाती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Durga idol immersion: आवश्यक निर्देश दिए

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री अहिरवार ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि दुर्गा समितियों के सदस्यों से तालमेल बिठा कर सुरक्षा और सावधानीपूवर्क सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी प्रतिमाओं के विसर्जन के समय उपस्थित रहेगें तथा विसर्जन कराएंगे। निगमायुक्त ने अन्य विसर्जन कुण्डों पर की जा रही व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को सावधानी और सुरक्षा के साथ विधिपूर्वक प्रतिमाओं का विसर्जन कराने के निर्देश दिये। निगमायुक्त ने निरीक्षण के मौके पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था के अतिरिक्त सावधानी और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी निर्देश दिये और इसके लिए अलग से नामजद अधिकारियों कर्मचारियों की डयूटी लगाई गयी।

Durga idol immersion
Durga idol immersion
Durga idol immersion: ये थे उपस्थित

इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशांत गोटिया, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, संभागीय यंत्री पवन सिंह ठाकुर, संभागीय अधिकारी महेन्द्र उईके, सहायक यंत्री अजय लवाना, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोलाराव, जल उपयंत्री गुलाब इन्वाती आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *