गुरुवार के दिन रखा जाएगा पूर्णिमा का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्यादय-सूर्यास्त का समय

By: PalPal India News
July 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी देश भर में की जा रही है ,गुरु पूर्णिमा का पर्व शहर में आस्था के साथ मनाया जाता है 10 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि गुरुवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज देर रात 2 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 38 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 56 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान दान की पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा व्रत है।

10 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त

  • आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि- देर रात 2 बजकर 7 मिनट तक रहेगी
  • दिन- गुरुवार
  • इंद्र योग- रात 9 बजकर 38 मिनट तक
  • पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र- पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 56 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक
  • व्रत और पर्व-  आज स्नान दान की पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा व्रत है

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय का समय- सुबह 05:30 बजे
  • सूर्यास्त का समय- शाम 07:22 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *