पलपल इंडिया प्रतिनिधि। रेलवे अस्पताल में उस वक्त हडकंप मच गया जब वहां के एक कर्मचारी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की लेकिन उसे सही समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया. जिसकी वजह से उसकी जान बच गई. फिलहाल रेलवे अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है. कर्मचारी का नाम संतोष कुमार तामिया है बताया जा रहा है जिसने मानसिक प्रताड़ना की वजह से यह कदम उठाया ये बात भी सामने आ रही है कि रेलवे अस्पताल की नर्स की प्रताड़ना से उसने जान देने की कोशिश की है बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
HIGHLIGHTS