Railway: मैहर मेला स्पेशल ट्रेन शुरू, 24 सितम्बर 2025 से 06 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन चलेंगी ये ट्रेने

By: PalPal India News
September 24, 2025

Railway: नवरात्रि शुरू होते ही मैहर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ तेजी से बढ़ने लगती है. इस मौके पर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, विशेष व्यवस्था की है. पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों में मैहर स्टेशन पर 5 मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है. इससे तीर्थयात्रियों को मैहर धाम तक पहुंचने में आसानी होगी और उन्हें ट्रेन बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी.

Railway: इस गाड़ी में सामान्य श्रेणी एवं एसएलआरडी के कोच
Railway
Railway

रेल प्रशासन द्वारा मैहर में नवरात्री मेला के अवसर पर आने-जाने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के लिए कटनी साऊथ-सतना-कटनी साऊथ के मध्य 13-13 ट्रिप अनारक्षित मैहर मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो मार्ग में पटवारा, झुकेही, पकरिया रोड, अमदरा, घुनवारा, भदनपुर, मैहर, उंचेहरा एवं लगरगवां स्टेशनों ( पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जा रही है। इस गाड़ी में सामान्य श्रेणी एवं एसएलआरडी के कोच है।

Railway: मेला स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है :
Railway
Railway

गाड़ी संख्या 09015 कटनी साऊथ से सतना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिनाँक 24 सितम्बर 2025 से 06 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन कटनी साऊथ स्टेशन से प्रात: 05:05 बजे प्रस्थान कर, पटवारा 05:16 बजे, झुकेही 05:28 बजे, पकरिया रोड 05:48 बजे, अमदरा 06:00 बजे, घुनवारा 06:08 बजे, भदनपुर 06:20 बजे, मैहर 06:55 बजे, उंचेहरा 07:20 बजे, लगरगवां 07:58 बजे पहुँचकर और उसी दिन सुबह 08:50 बजे सतना स्टेशन पहुँचेगी.

Railway: उसी दिन रात्रि 23:50 बजे कटनी साऊथ स्टेशन पहुँचेगी :

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09016 सतना-कटनी साऊथ अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिनाँक 24 सितम्बर 2025 से 06 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन सतना स्टेशन से रात 19:25 बजे प्रस्थान कर, लगरगवां 19:32 बजे, उंचेहरा 19:44 बजे, मैहर 20:00 बजे, भदनपुर 20:30 बजे, घुनवारा 20:40 बजे, अमदरा 21:38 बजे, पकरिया रोड 22:08 बजे, झुकेही 22:58 बजे, पटवारा 23:33 बजे, पहुँचकर और उसी दिन रात्रि 23:50 बजे कटनी साऊथ स्टेशन पहुँचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *