रेलवे ने अपने स्टेशनों पर मिलने वाले खानपान के 60 आइटमों के दाम बढ़ाए, यात्रियों की जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

By: PalPal India News
April 18, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। उत्तर मध्य रेलवे से खबर सामने आई है की रेलवे ने अपने स्टेशनों पर मिलने वाले खानपान के 60 आइटमों के दाम बढ़ा दिए हैं। इससे यात्रियों को अब स्टेशन पर मिलने वाले खाने पीने वाले सामान समोसे, कचौड़ी और अन्य खाद्य पदार्थों के लिए अधिक पैसे चुकाने होंगे। नई दरें अलाकार्ट आइटमों पर लागू होंगी। यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों से ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों पर खानपान का बोझ बढ़ने जा रहा है। इसका कारण है कि रेलवे ने अब खानपान के 60 आइटमों को महंगा कर दिया है। ये नई रेट लिस्ट अलाकार्ट यानी रेलवे स्टेशन पर बनाकर बेचने वाले आइटमों पर लागू होगी। इसके अंतर्गत स्टेशन पर अब 16 के बजाय 20 रुपये में दो समोसे मिलेंगे।

वहीं कचौड़ी के लिए भी यात्रियों को 12 के बजाय 15 रुपये चुकाने होंगे। रेलवे द्वारा एक आदेश जारी कर अपने सभी जन आहार केंद्र, रिफ्रेशमेंट रूम, स्टाल्स में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के दामों में वृद्धि कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *