पलपल इंडिया प्रतिनिधि। राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी और संजय वर्मा के बीच 234 बार बातचीत का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अभी तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच में यह बात सामने आई है कि संजय वर्मा को सोनम द्वारा 234 बार फोन किया है।
राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज खुलासे हो रहे है वहीँ अब एक नए शख्स संजय वर्मा का नाम सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से इसको लेकर अभी कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। यह जानकारी सामने आई है कि संजय वर्मा होटल नाम से मोबाइल में सेव नंबर पर सोनम ने एक मार्च से 8 अप्रैल के बीच लगातार बात की। तीन हफ्ते में ही सोनम की इस नंबर पर 234 बार बात हुई।
सोनम और राज कुशवाह ने ही मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। ऐसा भी माना जा रहा है कि हो सकता है कि संजय वर्मा के नाम पर इन्होंने यह मोबाइल नंबर लिया हो। ताकि हत्या की साजिश रचने के लिए इसका उपयोग किया जा सके और कभी जांच हो तो नंबर किसी दूसरे नाम पर होने की वजह से ये लोग बच सकें।
अभी तक हुई जांच में यह सामने आया है कि शिलांग में राजा की हत्या करने पहुंचे विशाल, आकाश और आनंद ने भी नई सिम ली थी। राजा को मारने के बाद इन्होंने नंबर बंद करके सिम फेंक दी। मेघालय पुलिस की एसआईटी सोनम और राज के अफेयर की वजह से राजा की हत्या किए जाने के एंगल के साथ अन्य मामले में भी जांच कर रही है। यह भी जांचा जा रहा है कि इनके बीच कोई रुपयों का लेन-देन हुआ था, जिससे हत्या की गई हो।