पाकिस्तानी गोलाबारी में राजौरी के एडीसी राज कुमार थापा शहीद

By: PalPal India News
May 10, 2025

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में जिले के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट डिवेलपमेंट कमिश्नर (एडीसी) श्री राज कुमार थापा शहीद हो गए। यह हमला तब हुआ जब पाकिस्तानी सेना ने सीधे राजौरी टाउन को निशाना बनाया।

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “राजौरी से दिल तोड़ने वाली खबर आई है। हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेवा के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है। कल ही वे डिप्टी सीएम के साथ जिले का दौरा कर रहे थे और मेरी अध्यक्षता में एक वर्चुअल मीटिंग में भी शामिल हुए थे। आज उनके घर पर पाकिस्तानी शेलिंग हुई, जिसमें उनकी जान चली गई। मेरे पास इस दुख को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”

इस घटना के बाद सीमा पर स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई है। पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले जारी हैं। हाल ही में पाकिस्तान ने ‘फतेह-1’ मिसाइल के ज़रिए भारत के पश्चिमी क्षेत्र में एक रणनीतिक लक्ष्य पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया। भारतीय सेना भी अब पूरी तरह सतर्क है और हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *