रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शर्तों के साथ शुरू होगा शो

By: PalPal India News
March 4, 2025

मुंबई। यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने ‘द रणवीर शो’ फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है, लेकिन इसके लिए कुछ सख्त शर्तें लागू की गई हैं. ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ केस में फंसे रणवीर को शो के कंटेंट पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि शो में नैतिकता और शालीनता के मानकों का पालन किया जाना चाहिए ताकि इसे किसी भी उम्र का दर्शक देख सकें.

कोर्ट ने यह भी माना कि शो से 280 कर्मचारियों की आजीविका जुड़ी हुई है, इसलिए इसे पूरी तरह से प्रतिबंधित करना उचित नहीं होगा. हालांकि, रणवीर को यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में कोई भी विवादित कंटेंट न दिखाया जाए. गौरतलब है कि रणवीर इलाहाबादिया अपने पॉडकास्ट के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों की नामी हस्तियों का इंटरव्यू लेते हैं. उनके शो को बड़ी संख्या में दर्शक देखते हैं, लेकिन हाल ही में कंटेंट को लेकर कुछ विवाद सामने आए थे, जिसके चलते यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *