साउथ दिल्ली में स्कॉर्पियो गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कई राउंड चली गोलियां

By: PalPal India News
May 15, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिसाउथ दिल्ली में आज सरेआम कई राउंड गोलियां चलीं जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्कॉर्पियो गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई जिससे गाड़ी में सवार एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग हुई है। घटना की सूचना मिलती ही डीसीपी सहित कई पुलिस ऑफिसर मौके पर पहुंचे।

आपसी रंजिश का मामला

दिल्ली पुलिस की जानकरी के मुताबिक़ यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है। एडिशनल डीसीपी ने बताया, “आज दोपहर करीब 1 बजे हमें सीडीआर चौक पर फायरिंग की घटना की सूचना मिली। घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जांच के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *