मां काली जैसी वेशभूषा में दिखीं रैपर टॉमी जेनेसिस, भड़के लोग

By: PalPal India News
June 23, 2025

कनाडाई रैपर टॉमी जेनेसिस अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘True Blue’ को लेकर विवादों में घिर गई हैं। वीडियो में टॉमी ने मां काली जैसी वेशभूषा धारण की है, जिसमें वह नीले रंग की बॉडी पेंट, माथे पर बिंदी, सोने के गहनों और हाथ में क्रॉस के साथ नजर आ रही हैं।

वीडियो के कुछ दृश्यों में वह क्रॉस को चाटते हुए और नमस्ते की मुद्रा में दिखाई देती हैं, जिसे कई लोगों ने आपत्तिजनक बताया है। सोशल मीडिया पर हिंदू और ईसाई समुदाय के लोग इस वीडियो को धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताते हुए कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

हिंदू समुदाय के लोगों ने इस कृत्य को गहरी धार्मिक आस्था का अपमान मानते हुए टॉमी जेनेसिस से सार्वजनिक माफी मांगने और वीडियो को तुरंत हटाने की मांग की है। विवाद लगातार बढ़ रहा है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर गुस्सा साफ झलक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *