चेहरा छिपाकर बॉयफ्रेंड संग निकलीं रश्मिका मंदाना, सामने आया वीडियो

By: PalPal India News
June 18, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। रश्मिका मंदाना बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। पैप्स के सामने हमेशा मुस्कुराने वाली रश्मिका इस बार चेहरा छिपाकर वहां से निकल गईं।

साउथ इंडस्ट्री की नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना इन दिनों सिर्फ अपनी अगली फिल्म ‘कुबेरा’ को लेकर ही नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में हैं। मशहूर निर्देशक शेखर कम्मुला की इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, धनुष और नागार्जुन जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ नजर आएंगी। ‘कुबेरा’ इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और पहले से ही इंडस्ट्री में जबरदस्त बज बना चुकी है। इस फिल्म की रिलीज के बीच ही अब रश्मिका मंदाना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो में उन्हें चेहरा छिपाते हुए देख सकते हैं। एक्ट्रेस के साथ वीडियो में एक खास शख्स भी नजर आ रहा है, जो एक्ट्रेस के बेहद करीब है।

चर्चा में आया वीडियो

हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो में रश्मिका मंदाना एयरपोर्ट से निकल कर कार की ओर जाती नजर आती हैं। उनके चेहरे पर मास्क देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस के साथ इस वीडियो में विजय देवरकोंडा भी नजर आ रहे हैं, दोनों ही पैप्स को देखने के बाद जल्दी से कार में बैठते हैं और बिना पोज दिए वहां से निकल जाते हैं। वैसे दोनों एक ही कार में बैठते हैं, जहां विजय आगे वाली सीट पर तो वहीं रश्मिका पीछे वाली सीट पर नजर आ रही हैं। दोनों ही एक साथ कैमरे के सामने आने से बचते दिखते हैं। अब दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और एक बार फिर इनके रिश्ते को लेकर बज शुरू हो गई है और लोग इसमें खासा दिलचस्पी ले रहे हैं। लंबे समय से दोनों के बीच डेटिंग की खबरें सुर्खियों में रही हैं, लेकिन दोनों ने हमेशा इस पर चुप्पी साधे रखी। दोनों ने न कभी इसे स्वीकार किया और न इससे इंकार किया, बस रहस्यमय चुप्पी, जिसने इन अटकलों को और हवा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *