रश्मिका मंदाना ने अपना 29वां बर्थडे मनाया रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के साथ, वायरल हुइ तस्वीरे

By: PalPal India News
April 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। रश्मिका मंदाना ने अपना 29वां बर्थडे ओमान में मनाया और इस मौके पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा भी मौजूद थे, क्योंकि दोनों कलाकारों ने जो तस्वीरें शेयर की हैं. उनमें फैंस ने समानताएं ढूंढ ली हैं.

साउथ स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरेकोंडा लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। ऐसा कहा जाता है कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें पता चल रहा है कि रश्मिका मंदाना ने अपना जन्मदिन विजय देवरेकोंडा के साथ खास अंदाज में मनाया है। रश्मिका मंदाना ऐसे तो अपनी 30 मार्च को रिलीज फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. उनकी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब परफॉर्म कर रही हैं. इस बीच रश्मिका ने 5 अप्रैल शनिवार को अपना 29वां जन्मदिन मनाया है. उन्होंने ओमान में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है. उन्होंने अपने बर्थडे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. साथ ही उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा ने भी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसके बाद कपल की डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गई हैं.

दरअसल, शनिवार को रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर ओमान के बीच पर बैठे हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इस दौरान वह ब्लैक स्पैगिटी टॉप में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने यह फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ” कुछ बीच.कुछ रेत.कुछ सूर्यास्त..कुछ फूल और ढेर सारी मुस्कुराहटें, आपके प्यार और शुभकामनाओं के साथ. धन्यवाद मेरे प्यारे. आप सबसे अच्छे हैं. मैं कल आप लोगों को आज की प्यारी डायरी दिखाऊंगी ठीक है. लव यू. शुभ रात्रि.

विजय ने भी शेयर की फोटोज

इसके बाद रविवार 6 अप्रैल को विजय देवरकोंडा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं. वह बीच पर टहलते हुए और घुड़सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ऑफ व्हाइट शर्ट और ट्राउजर पहना हुआ है. इन फोटोज के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”घोड़े की सवारी करना और नंगे पैर रहना.

लंबे वक्त से चल रही रश्मिका और विजय की डेटिंग रूमर्स

आपको बता दें कि रश्मिका और विजय की डेटिंग की अफवाहें लंबे वक्त से चल रही हैं. दोनों को कई बार साथ देखा गया है. हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है. बीते दिनों भी रश्मिका को विजय के माता पिता और भाई के साथ अपनी फिल्म पुष्पा 2 द रूल देखते हुए देखा गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *