टोक्यो। जापान की पूर्व एडल्ट फिल्म अभिनेत्री और सोशल मीडिया स्टार रे लिल ब्लैक उर्फ Kae Asakura ने हाल ही में इस्लाम धर्म अपना लिया है। एक समय एडल्ट इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने वाली Kae अब आध्यात्मिक जीवन की ओर अग्रसर हैं। इस बदलाव की शुरुआत उनकी मलेशिया यात्रा से हुई थी।
सितंबर 2024 में पहली बार Kae के इस्लाम की ओर झुकाव के संकेत तब मिले, जब उन्होंने TikTok पर हिजाब और संयमित पहनावे में वीडियोज़ साझा किए। इसके बाद वे रमज़ान के दौरान मलेशिया के बाज़ारों में घूमती, मस्जिदों में जाती और नमाज़ पढ़ती नजर आईं।
Kae ने बताया कि मलेशिया के मुस्लिम समुदाय की गर्मजोशी, नम्रता और अपनापन ने उनकी सोच को गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने यूट्यूब के जरिए नमाज़ पढ़ना सीखना शुरू किया और स्वीकार किया कि शुरुआत में उन्हें कठिनाई हुई, लेकिन वे रुकी नहीं—क्योंकि वे किसी बड़ी और आध्यात्मिक शक्ति की तलाश में थीं।
अब उन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री को पूरी तरह अलविदा कह दिया है। Kae फिलहाल वीडियो गेम स्ट्रीमिंग में सक्रिय हैं और साथ ही Muay Thai (थाईलैंड की पारंपरिक मार्शल आर्ट) की ट्रेनिंग ले रही हैं। इसी के चलते उन्होंने 2023 में थाईलैंड के बैंकॉक में रहने का फैसला किया।
हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना एडल्ट वीडियो सामने आया, जिससे लोगों में भ्रम पैदा हुआ कि क्या वे वाकई इंडस्ट्री छोड़ चुकी हैं। इस पर Kae ने स्पष्ट किया कि वह वीडियो उन्होंने अपलोड नहीं किया और प्रोडक्शन कंपनियां अक्सर पुराने कंटेंट को वर्षों बाद रिलीज़ कर देती हैं। जब एक यूज़र ने उनकी ट्विटर बायो में अब भी एडल्ट लिंक होने की बात कही, तो उन्होंने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट्स के चलते वह कुछ लिंक अभी नहीं हटा पा रही हैं। Kae Asakura की यह आध्यात्मिक यात्रा दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है और कई लोगों के लिए प्रेरणा भी।