RBI का बड़ा ऐलान: जल्द आएंगे ₹100 और ₹200 के नए नोट

By: PalPal India News
March 14, 2025

नई दिल्ली. होली से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। जल्द ही ₹100 और ₹200 के नए नोट जारी किए जाएंगे। आरबीआई के मुताबिक, इन नोटों पर नवनियुक्त गवर्नर संजय मल्होत्रा (RBI Governor Sanjay Malhotra) के हस्ताक्षर होंगे।

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि नए नोटों के डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। सिर्फ नए गवर्नर के हस्ताक्षर के साथ इन्हें जारी किया जाएगा। यह एक नियमित प्रक्रिया है, जिसमें हर नए गवर्नर की नियुक्ति के बाद उनके हस्ताक्षर वाले नोट बाजार में आते हैं।

पुराने नोट चलते रहेंगे- कई लोगों के मन में यह सवाल उठ सकता है कि क्या पुराने ₹100 और ₹200 के नोट चलन से बाहर हो जाएंगे? लेकिन आरबीआई ने साफ कर दिया है कि पुराने नोट भी मान्य रहेंगे और उन्हें बदला नहीं जाएगा। यानी नए नोटों के साथ-साथ पुराने नोट भी पहले की तरह चलते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *