आईपीएल 2025 फाइनल में भिड़ेंगी आरसीबी और पंजाब किंग्स, मिलेगा नया चैंपियन

By: PalPal India News
June 2, 2025

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का खिताबी मुकाबला अब तय हो गया है। दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही मुंबई का सफर इस सीजन खत्म हो गया, जबकि पंजाब ने पहली बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया।

अब 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों ही टीमों ने आज तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है, यानी इस बार लीग को एक नया चैंपियन मिलने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *