नई दिल्ली. होली के मौके पर हर साल दिल्ली मेट्रो में शरारती गतिविधियों में इजाफा देखा जाता है, और इस बार भी कुछ लोगों ने मेट्रो को रील बनाने का अड्डा बना लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लड़कियां मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर डांस कर रही हैं और रील बना रही हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। एक सोशल मीडिया यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “होली का मस्ताना माहौल देखने कभी तो पधारो दिल्ली, टनटनी टन टन कर रही है!” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “मेट्रो बंद रहेगी, लेकिन इन जैसे लोगों को माफ कर दिया जाएगा, कौन रोकेगा इन्हें?”
यात्रियों की बढ़ती शिकायतों के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या प्रशासन इस पर कोई सख्त कदम उठाएगा या फिर हर साल की तरह यह मामला सिर्फ चर्चा तक ही सीमित रहेगा?