100 रुपये के प्लान में 299 रुपये वाले ऑफर्स उपलब्ध करा रही रिलायंस जियो, OTT स्ट्रीमिंग करने वालों की हुई मौज

By: PalPal India News
May 16, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिरिलायंस जियो ने देश के 49 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स के लिए लाया धमाकेदार प्लान। जियो इस बार एक ऐसा ऑफर लेकर आया है जिसमें कंपनी कम कीमत के प्लान में महंगे रिचार्ज प्लान्स के ऑफर दे रही है। जियो अपने ग्राहकों को अब 100 रुपये के प्लान में 299 रुपये वाले ऑफर्स उपलब्ध करा रही है।

OTT स्ट्रीमिंग करने वालों की हुई मौज

रिलायंस जियो की लंबी लिस्ट में एक ऐसा प्लान भी है जो बेहद कम कीमत में महंगे वाले प्लास के कुछ बेनिफिट्स देता है। अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं और ओटीटी स्ट्रीमिंग का शौक रखते हैं तो आपको यह प्लान बेहद पसंद आने वाला है। आइए आपको जियो के इस खास ऑफर वाले प्लान के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Jio के सस्ते प्लान से हुई बल्ले-बल्ले

जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए 100 रुपये का प्लान मौजूद है। इस प्लान में  कंपनी 299 रुपये वाले प्लान का धांसू ऑफर दे रही है। आपको बता दें कि जियो का 100 रुपये का प्लान 90 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। लंबी वैलिडिटी वाला जियो का यह सबसे सस्ता प्लान है। कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स को इसमें डेटा भी ऑफर कर रही है। आपको इस प्लान में 5GB डेटा मिलता है।

अगर आप लेटेस्ट मूवीज, वेब सीरीज देखने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो बता दें कि जियो इस सस्ते रिचार्ज प्लान में जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है। JioHotstar का यह सब्सक्रिप्शन ग्राहकों को 90 दिनों के लिए मिलेगा। आपको बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म का यह सब्सक्रिप्शन मोबाइल और टीवी दोनों ही प्लेटफॉर्म के लिए है।

जियो के इन ग्राहकों को मिलेगा फायदा

आपको बता दें कि जियो अपने ग्राहकों को टीवी और मोबाइल दोनों के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिपशन 299 रुपये के शुरुआती कीमत पर देता है। लेकिन अब आपको जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन सिर्फ 100 रुपये में मिल जाएगा। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस सस्ते प्लान का फायदा तभी मिलेगा जब आपके नंबर पर कोई बेस प्लान एक्टिव होगा। एक और बात आपको ध्यान रखना होगा कि जियो के इस रिचार्ज प्लान की मदद से आप अपने सिम कार्ड को एक्टिव नहीं रख पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *