सेवानिवृत्त खेल अधिकारी पर स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, छात्रा को देते थे तैराकी का प्रशिक्षण

By: PalPal India News
July 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में नगर निगम से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए खेल अधिकारी राकेश तिवारी के खिलाफ एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने राकेश तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज की है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि राकेश तिवारी ने उससे जबरन छेड़छाड़ की और उसे गलत तरीके से छुआ। राकेश तिवारी छात्रा को तैराकी का प्रशिक्षण देते थे।

सेवानिवृत्त अधिकारी ने की छेड़छाड़

नगर निगम के सेवानिवृत्त खेल अधिकारी राकेश तिवारी जिलहरीघाट में तैराकी का प्रशिक्षण देते है। जहां, एक 13 वर्षीय स्कूली छात्रा भी तैराकी प्रशिक्षु थी। वह एक वर्ष से राकेश के पास तैराकी सीख रही थी। आते-जाते राकेश तिवारी से छात्रा के अभिभावकों की अच्छी जान पहचान हो गई थी। जिसके बाद वह कभी-कभी राकेश तिवारी के साथ ही मोटरसाइकिल में जिलहरी घाट जाने लगी।

आरोपी ने छात्रा के साथ की अश्लीलता

बुधवार की शाम को राकेश तिवारी के साथ जब छात्रा जिलहरी घाट जा रही थी, तो उन्होंने कुछ आपत्तिजनक हरकत किया। जिसका छात्रा ने विरोध किया तो वह फिर उसे लेकर जिलहरी घाट पहुंच गए। जहां, छात्रा के प्रशिक्षण सत्र के बाद वापस उसे मोटर साइकिल में लेकर घर जा रहे थे। इस दौरान राकेश ने आयुर्वेदिक कॉलेज के पास सूनसान जगह देखकर अपनी मोटरसाइकिल रोक दिया। छात्रा के साथ अश्लीलता करने लगे।

सेवानिवृत्त अधिकारी पुलिस ने मामला किया दर्ज

इस बार छात्रा के विरोध पर भी राकेश तिवारी अपनी हरकत से बाज नहीं आए। इसके बाद जब छात्रा को घर छोड़ा तो उसने माता-पिता को पूरा घटनाक्रम बताया। अभिभावक गुरुवार को छात्रा को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। जहां, आरोपित राकेश तिवारी के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया है।

One response to “सेवानिवृत्त खेल अधिकारी पर स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, छात्रा को देते थे तैराकी का प्रशिक्षण”

  1. […] गाड़ी में अंदर आकर बैठ गया. यहां उसने छेड़छाड़ की. बोला कि तू मुझे अच्छी लगती है, मेरे […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *