RGPV के रजिस्ट्रार और कुलपति के घर ED की दबिश,मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया था आंदोलन

By: PalPal India News
September 4, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,भोपाल। एमपी की राजधानी भोपाल में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सस्पेंड रजिस्ट्रार आरएस राजपूत व कुलपति प्रोफेसर सुनील कुमार के घर आज (ED) ने दबिश दी. लगभग सुबह पांच बजे ED के चार अधिकारी लेकपर्ल गार्डन स्थित आवास पर पहुंचे और दबिश दी. दरअसल ED को सस्पेंड रजिस्ट्रार श्री राजपूत के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत मिली थी. ED के अधिकारियों ने सबसे पहले आरएस राजपूत व उनकी पत्नी के मोबाइल ले लिए. इसके बाद जांच कर जरुरी दस्तावेज जब्त कर लिए. ED की एक टीम प्रोफेसर सुनील कुमार के घर पर भी पहुंचे लेकिन वहां पर प्रोफेसर नहीं मिले. ED के अधिकारियों को वहा रह रहे किराएदारों से पूछताछ में पता चला कि वे पिछले करीब डेढ़ वर्ष से यहां पर रह रहे है.

आपको बता दे ED के अधिकारीयों को जैसे ही पता क हाला की प्रोफेसर चूनाभट्टी क्षेत्र में रहते है. तभी टीम ने लोकेशन के आधार पर चूनाभट्टी क्षेत्र में प्रोफेसर के घर दबिश दी, जहाँ पर ED के अधिकारियों ने सुनील कुमार से पूछताछ शुरु कर दी. ईडी की टीम को दोनों के घरों से क्या मिला है, इस बात का अभी खुलासा नहीं हो पाया है. दरअसल आरजीपीवी में रजिस्ट्रार रहते हुए आरएस राजपूत ने 19.48 करोड़ रुपए सरकारी खाते से प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर कराए थे. जिसके बाद घोटाले में यूनिवर्सिटी के कुलपति से लेकर रजिस्ट्रार तक सभी के शामिल होने के आरोप लगे थे. इसके बाद कुलपति प्रोफेसर सुनील कुमार, पूर्व रजिस्ट्रार आरएस राजपूतए तत्कालीन फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा, बैंक मैनेजर मयंक सहित 5 पर एफआईआर दर्ज की गई थी. मामला तब सामने आया जब लगातार एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *