जबलपुर: मेडिकल बायपास पर हुआ सड़क हादसा, एक की मौत एक घायल

By: PalPal India News
March 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मेडिकल बाईपास पर एक भीषण सड़क हादसे हो गया जिसमें एक युवक ने अपनी जान गवा दी। बताया जा रहा है कि जीतू पटेल अपनी बहन राशिका पटेल को बाइक पर लेकर किसी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से जीतू पटेल की जहां घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

HIGHLIGHTS

  • मेडिकल बायपास पर हुआ सड़क हादसा।
  • एक की मौत एक घायल।
  • अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *