टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री रूबीना दिलैक सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी स्टाइलिश और ग्लैमरस तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक नया फोटोशूट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे देख फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
रूबीना ने इस फोटोशूट में ब्लैक कलर का खूबसूरत लहंगा पहना है, जिसमें गोल्डन एंब्रॉयडरी की गई है। इसके साथ उन्होंने फुल स्लीव्स ब्लाउज और नेट का दुपट्टा कैरी किया है। वाइट स्टोन जूलरी, हैवी ईयररिंग्स और माथे का टीका उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,
“उनका सवाल: इतना सज-धज के खाना बना लेती हो?
मेरा जवाब: श्रृंगार करने से स्वाद अपने आप आ जाता है!”
इस मजेदार जवाब में उनका चुटीला अंदाज और आत्मविश्वास दोनों साफ झलकते हैं। इससे पहले रूबीना ने ग्रीन साड़ी में भी एक देसी लुक में फोटोशूट कराया था, जिसमें खुले बालों और ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था,
“इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छुपता।”
इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया। अभिनेत्री निशा रावल ने लिखा, “हमेशा प्यार बांटती रहो,” वहीं आकांक्षा सिंह ने दिल वाले इमोजी के साथ अपना प्यार जताया।
गौरतलब है कि रूबीना दिलैक ने ‘मिस शिमला’ समेत कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट अपने नाम किए हैं। एक वक्त वह आईएएस बनने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्टिंग की दुनिया में ला दिया। ‘छोटी बहू’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने ‘सास बिना ससुराल’, ‘शक्ति’, ‘पुनर्विवाह’, ‘जीनी और जूजू’ जैसे हिट शो किए।