1 जुलाई से बदले नियम: ट्रेन किराया बढ़ा, एटीएम से कैश निकालना महंगा, बिना आधार नहीं बनेगा पैन कार्ड

By: PalPal India News
July 1, 2025

नई दिल्ली। जुलाई 2025 का महीना शुरू होते ही आम जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियमों में बदलाव हो गया है। रेलवे टिकट बुकिंग से लेकर पैन कार्ड आवेदन, बैंकिंग, एटीएम ट्रांजैक्शन और क्रेडिट कार्ड पेमेंट तक—इन सभी क्षेत्रों में लागू हुए नए नियमों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन से नियम 1 जुलाई से लागू हो गए हैं:


रेलवे टिकटों की कीमत में वृद्धि

अब से ट्रेन यात्रा थोड़ी महंगी हो गई है। भारतीय रेलवे ने सभी क्लास के किरायों में मामूली वृद्धि की है:

  • नॉन-एसी क्लास में किराया अब 1 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ा है।

  • एसी क्लास में यह बढ़ोतरी 2 पैसे प्रति किलोमीटर की हुई है।

साथ ही, वेटिंग टिकटों की संख्या को सीमित कर दिया गया है। अब किसी भी क्लास में कुल सीटों के 25% से अधिक वेटिंग टिकट जारी नहीं किए जाएंगे।


तत्काल टिकट बुकिंग में आधार अनिवार्य

  • अब तत्काल टिकट केवल वही यात्री बुक कर पाएंगे, जिनका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक होगा।

  • 15 जुलाई से, टिकट बुकिंग के समय आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP डालना अनिवार्य होगा, अन्यथा टिकट बुक नहीं हो सकेगा।

  • एजेंट्स को तत्काल बुकिंग खुलने के पहले 30 मिनट तक टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी।


अब आधार के बिना नहीं बनेगा पैन कार्ड

पैन कार्ड बनवाने के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है।
पहले पैन आवेदन के लिए वैध दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाणपत्र या अन्य पहचान पत्र स्वीकार किए जाते थे, लेकिन अब आधार कार्ड के बिना आवेदन नहीं किया जा सकेगा।


GST रिटर्न में भी बड़ा बदलाव

GST नेटवर्क (GSTN) ने घोषित किया है कि:

  • जुलाई 2025 से मासिक GST भुगतान फॉर्म GSTR-3B को एडिट नहीं किया जा सकेगा।

  • देय तिथि के तीन साल बीत जाने के बाद GST रिटर्न दाखिल करना संभव नहीं होगा।


क्रेडिट कार्ड पर नया शुल्क लागू

HDFC बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए नियमों में बदलाव किया है:

  • थर्ड पार्टी ऐप (जैसे PhonePe, Paytm) से कार्ड पेमेंट पर 1% अतिरिक्त चार्ज लगेगा।

  • यूटिलिटी बिल पेमेंट पर भी चार्ज लागू होगा।

  • Dream11, MPL, RummyCulture, Junglee Games जैसे प्लेटफॉर्म पर मासिक 10,000 रुपये से अधिक खर्च करने पर 1% लेवी लगेगी।

  • PayTM, Freecharge, Ola Money आदि वॉलेट्स में महीने में 10,000 रुपये से अधिक लोड करने पर उस अतिरिक्त राशि पर 1% शुल्क लगेगा।


ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा

ICICI बैंक ने ATM ट्रांजैक्शन पर शुल्क बढ़ा दिया है:

  • फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट मेट्रो शहरों में 3 और अन्य शहरों में 5 बार प्रति माह होगी।

  • लिमिट से अधिक कैश निकालने पर प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपये चार्ज लगेगा।

  • बैलेंस चेक या अन्य गैर-नकद ट्रांजैक्शन पर भी 8.5 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन शुल्क लगेगा।


इन सभी बदलावों का सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। ऐसे में जरूरी है कि आप इन नियमों से खुद को अपडेट रखें, ताकि अनावश्यक खर्च और असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *