खरगोन के महेश्वर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, रेवा सोसायटी पहुंचकर माहेश्वरी साड़ी को बनते हुए देखा

By: PalPal India News
September 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिसचिन तेंदुलकर ने महेश्वर की खूबसूरती का किया दीदार सचिन तेंदुलकर ने माहेश्वरी साड़ियों की बुनाई देखी  पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर खरगोन के महेश्वर पहुंचे। सचिन ने यहां  किला परिसर स्थित रेवा सोसायटी पहुंच कर महेश्वरी साड़ी को बनते हुए देखा। इस दौरान माहेश्वरी साड़ी बनाने वाले बुनकरों से चर्चा कर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने माहेश्वरी साडी की जमकर तारीफ की।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर महेश्वर घूमने पहुंचे थे। अपने प्रिय क्रिकेटर की एक झलक देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सचिन तेंदुलकर ने महेश्वर किला परिसर घूमकर मंदिर में भी दर्शन किये। महेश्वर के विश्व प्रसिद्ध आहिल्या घाट पहुंचकर नर्मदा नदी में सचिन तेंडुलकर ने नौका विहार के आनंद का भी लुफ्त उठाया। उन्होंने महेश्वर किला परिसर में बच्चों और महिलाओं के साथ फोटो खिंचाए। सचिन तेंदुलकर अपने पत्नि अंजली, बेटी सारा सहित महेश्वर पहुंचे।

किला परिसर में पद्मश्री जगदीश जोशीला ने अपनी साहित्य की टीम से जुडे लोगो के साथ सचिन तेंदुलकर से मिलकर शाल ओढ़ाकर और श्रीफल देकर सचिन तेंदुलकर का सम्मान किया। सचिन ने लोगो से चर्चा कर महेश्वरी साडी और महेश्वर के इतिहास और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *