#SakshiMalik ने रोते हुए कुश्ती को कहा अलविदा! बृजभूषण के करीबी भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बने?

By: PalPal India News
December 22, 2023

pal pal india. खेल की दुनिया में परचम लहरानेवाली देश की प्रमुख पहलवान साक्षी मलिक ने रोते हुए कुश्ती को अलविदा कहा है.
उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण के करीबी के भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बनने पर यह कदम उठाया है.

भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 को संपन्न हुए, जिसमें संजय सिंह नए अध्यक्ष बने हैं, जो बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं.
इसके बाद साक्षी ने कहा- हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए. अगर बृजभूषण शरण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी को कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना जाता है, तो मैं कुश्ती छोड़ती हूं. हमारा समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद. लड़ाई पूरे दिल से लड़ी. अगर अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह जैसा आदमी ही रहता है तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *