Google Pixel 9a की सेल आज से शुरू, फर्स्ट सेल में ही आया हजारों रुपये का डिस्काउंट, जाने इसके फीचर्स

By: PalPal India News
April 16, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिGoogle ने कुछ समय पहले ही Pixel 9a को लॉन्च किया था, अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि अब कंपनी की तरफ से इसे सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।, लेकिन आज से इस फोन की सेल शुरू होने वाली है, आगे Google Pixel 9a की कीमत और ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस फोन की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट पर शुरू हो गई है। Google Pixel 9a की बाजार में सीधी टक्कर Apple के लेटेस्ट iPhone 16e से होने वाली है। गूगल ने अपने इस स्मार्टफोन में दमदार फीचर्स दिए हैं। इससे आप डेली रूटीन वर्क के साथ-साथ मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे हैवी टास्क के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन के 256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रूपये है। फोन को Iris, Obsidian, और Porcelain इन तीन रंगों में पेश किया गया है। ऑफर्स की बात करें, तो भुगतान के दौरान ग्राहक HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर 3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं।

Google Pixel 9a फीचर्स

गूगल पिक्सल स्मार्टफोन्स हमेशा से ही अपने दमदार कैमरा सेटअप के लिए जाने जाते रहे हैं। अगर स्मार्टफोन से बहुत ज्यादा फोटोग्राफी करते हैं तो आप Google Pixel 9a की तरफ जा सकते हैं। इसमें कंपनी ने 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है। फोन में 6.3 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है। फोन Tensor G4 द्वारा संचालित होता है, और ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G715 MP7 GPU दिया गया है।

फोन 8GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज को सपोर्ट करता है, और Android 15 पर रन होता है। इसमें 7 साल तक OS अपडेट्स मिलेंगे। इसके अतिरिक्त, IP68 रेटिंग की सुरक्षा मिल जाती है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स, और 2 माइक्रोफोन मिलेंगे।

बैक पैनल पर 48MP OIS प्राइमरी कैमरा और 13MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 5,100mAh बैटरी के साथ आता है, और 23W वायर्ड, 7.5 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसका साइज 154.7 x 73.3 x 8.9mm, और वजन 185.9g है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *