पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सलमान खान के घर एक बार फिर गूंजने वाली है किलकारी । जी हाँ आपको बता दे सलमान के छोटे भाई अरबाज खान दूसरी बार पापा बनने वाले हैं। उन्होंने खुशखबरी साझा की है। एक्टर की वाइफ शूरा प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने इसके बारे में क्या-क्या कहा जानें।
एक्टर के भाई, अभिनेता और निर्माता अरबाज खान एक बार फिर पिता बनने जा रहे हैं। उनके जीवन में ये मौका दूसरी बार आया है। उनकी पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं और इस बात की पुष्टि किसी और ने नहीं बल्कि खुद अरबाज ने एक हालिया इंटरव्यू में की है। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लोगों को इसके बारे में बताया है। इस दौरान वो काफी उत्साहित हैं और कैसा फील कर रहे हैं, ये भी उन्होंने साझा किया है। 57 वर्षीय अरबाज पापा बनने की खुशी के चलते उत्साहित और नर्वस दोनों हैं। उन्होंने इस बारे में क्या-क्या कहा, चलिए आपतो बताते हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर शूरा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनकी बॉडी लैंग्वेज और लुक्स को देखकर लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए थे। अरबाज ने कहा, ‘हां, यह सच है। मैं इस जानकारी से इनकार नहीं कर रहा हूं क्योंकि यह अब सामने आ ही गया है। हमारा परिवार इस बारे में जानता है और अब बाकी लोगों को भी पता चल गया है। यह हमारे जीवन का बेहद रोमांचक दौर है। हम दोनों बेहद खुश और उत्साहित हैं और अपने जीवन में इस नए जीवन का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।’
बाप बनने की इस नई शुरुआत को लेकर अरबाज थोड़े नर्वस भी हैं, लेकिन उनका उत्साह कहीं अधिक है। उन्होंने आगे कहा, ‘हर कोई इस अनुभव से पहले थोड़ा घबराता है। मेरे लिए यह एक बार फिर से नया एहसास है। मैं बहुत खुश हूं और बेसब्री से इस नई जिम्मेदारी और आनंद की ओर देख रहा हूं। यह मुझे फिर से एक खास उद्देश्य का एहसास दे रहा है और मैं इसे पूरी तरह एंजॉय कर रहा हूं।’ अरबाज और शूरा की इस नई यात्रा के लिए प्रशंसकों और इंडस्ट्री से उन्हें खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। खान परिवार के लिए यह निश्चित ही जश्न का मौका है।