सान्या मल्होत्रा की अदाओं का जादू, नए फोटोशूट में बिखेरा जलवा

By: PalPal India News
February 25, 2025

बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश लुक्स से हमेशा फैंस का दिल जीतती हैं। जब भी वो अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं, तो वो मिनटों में वायरल हो जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लेटेस्ट एथनिक फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनकी दिलकश अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं।

‘दंगल गर्ल’ सान्या मल्होत्रा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। अब उनके नए फोटोशूट ने एक बार फिर से फैंस को दीवाना कर दिया है।

पिंक साड़ी में कहर ढा रहीं सान्या
इस बार सान्या मल्होत्रा ने गॉर्जियस पिंक साड़ी में फोटोशूट करवाया है। उनकी सादगी और स्टाइल का अनोखा संगम इस लुक में नजर आ रहा है। उन्होंने बालों को खूबसूरती से बांधा है और सटल बेस मेकअप से अपने लुक को कम्पलीट किया है। उनका यह स्टनिंग अंदाज इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। चाहे इंडियन आउटफिट हो या वेस्टर्न लुक, सान्या हर अंदाज में ग्लैमरस लगती हैं। यही वजह है कि उनके फैंस उनके हर लुक को बड़े ही शौक से फॉलो करते हैं।

सान्या मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी इंस्टाग्राम फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। उनकी नई तस्वीरें आते ही इंटरनेट पर छा जाती हैं, और इस बार भी ऐसा ही हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *