सौरभ हत्याकांड: जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी के प्रेग्नेंट होने की पुष्टि, रिपोर्ट आई पॉजिटिव

By: PalPal India News
April 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मेरठ से सामने आई सौरभ हत्याकांड की कहानी में जेल काट रही मुस्कान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले में एक नया और सनसनीखेज मोड़ तब आया, जब जेल में बंद उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी के प्रेग्नेंट होने की पुष्टि हो गई. पति की हत्या के आरोप में जेल में सजा काट रही मुस्कान की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों की टीम ने उसका परीक्षण किया, और रिपोर्ट पॉजिटिव निकली.

आपको बात दे जेल में रहते हुए मुस्कान की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी. उसे उल्टियां आ रही थीं और कमजोरी की शिकायत थी. इस पर जेल प्रशासन ने मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर महिला डॉक्टर भेजने का अनुरोध किया. सोमवार को जिला अस्पताल से महिला डॉक्टरों की टीम जेल पहुंची और मुस्कान का मेडिकल परीक्षण किया गया. खुद सीएमओ अशोक कटारिया ने टेस्ट के नतीजे आने के बाद इसकी पुष्टि की मुस्कान गर्भवती है.

अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि मुस्कान जेल में कैसे प्रेग्नेंट हुई? क्या जेल में उसे प्रेमी साहिल से मुलाकात मिली? या फिर गर्भवती होने की स्थिति जेल में आने से पहले की है? जेल प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर अब सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल जेल अधिकारी पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं.

हत्या के बाद हिमाचल में मनाया था हनीमून

गौरतलब है कि मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर मुस्कान के पति सौरभ की हत्या की थी. दोनों ने सौरभ के शव के टुकड़े किए और उन्हें एक ड्रम में सीमेंट के साथ भर दिया. हत्या के बाद दोनों हिमाचल भाग गए थे, जहां जाकर मंदिर में शादी की और हनीमून भी मनाया. हनीमून से लौटते वक्त दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और सौरभ हत्याकांड का खुलासा हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *