सौरभ के 15 टुकड़े हुए थे तेरे तो में 24 टुकड़े करवा दूंगी,यूपी में पत्नी ने पति को दी धमकी, भागकर पहुंची प्रेमी के पास

By: PalPal India News
April 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। यूपी के कन्नौज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला ने अपने पति को धमकी दी है कि उसके 24 टुकड़े कर दिए जाएंगे। महिला अपने बच्चों को लेकर प्रेमी के पास चली गई थी। जब पति ने उसे वापस आने के लिए फोन किया तो महिला ने ये धमकी दी। इस मामले में पति का बयान भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

मामला कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां चार बच्चों की मां मोबाइल पर रील बनाती थी। इसी बीच उसका सोशल मीडिया के जरिये ही बदायूं के एक युवक से परिचय हो गया। कन्नौज में 4 बच्चों की मां को इश्क का बुखार चढ़ गया है। वह अपने बच्चों को लेकर प्रेमी के पास चली गई। जब पति ने पत्नी को वापस आने के लिये कॉल किया तो मेरठ कांड की याद दिलाते हुए पत्नी ने उसे धमकी दी कि सौरभ के तो 15 टुकड़े हुए थे, तुम्हारे 24 टुकड़े करवा दूंगी। पत्नी की धमकी से सहमे पति ने थाने पहुंचकर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कुछ दिन बाद बड़ी बेटी ने पिता को कॉल करके आने के लिये कहा। जब वह बेटी को लेने पहुंचा तो पत्नी से भी वापस चलने को कहा, लेकिन वह नहीं गई। किसी तरह बेटी को लेकर घर आये पति का आरोप है कि दूसरे दिन पत्नी ने फोन पर धमकी दी कि मेरठ कांड में तो सौरभ के टुकड़े कर पत्नी ने ड्रम में भरा था। सौरभ के तो 15 टुकड़े हुए थे, तेरे तो 24 होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *