पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक अखिलेश मेबन द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से मामला और तूल पकड़ गया। मेबन ने वीडियो को पोस्ट करते हुए हिंदू समुदाय को लेकर अभद्र भाषा का उपयोग किया, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने स्कूल में हंगामा किया और विजयनगर थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए मेबन की तलाश शुरू कर दी थी शुरुआती जांच में पता चला कि मेबन बांधवगढ़ के एक रिसॉर्ट में छिपा हुआ है, लेकिन जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो वह फरार हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने उसके कई करीबी लोगों से पूछताछ की। इस बीच सूचना मिली कि वह केरल के कोच्चि में है। मध्यप्रदेश पुलिस ने केरल पुलिस की मदद से शनिवार सुबह कोच्चि के एक होटल से मेबन को गिरफ्तार किया। फिलहाल वह केरल पुलिस की कस्टडी में है। जबलपुर पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने की प्रक्रिया में जुटी है, जिसके बाद उसे शहर लाया जाएगा।