रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो, तेज धार में बह गए कार सवार

By: PalPal India News
June 21, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बिहार के बक्सर जा रही स्कॉर्पियो जेपी सेतु पर अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिर गई। कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है और शवों की तलाश की जा रही है।

बलिया में यू पी-बिहार बार्डर पर घटना शुक्रवार की रात नौ बजे जब यूपी-बिहार को जोड़ने वाली भरौली स्थित पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु से एक स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिर गई। जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो में तीन से चार लोग सवार थे, जो बलिया से बिहार के बक्सर अपने गांव की तरफ जा रहे थे। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है। प्रशासन ने गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो और एक शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया है, अन्य लोगों की अभी तलाश जारी है। स्कार्पियो गाड़ी में कितने लोग सवार थे इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नही हुई है।जानकारी के मुताबिक गाड़ी में सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी है और शवों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *