मुंबई: मार्च महीने की शुरुआत में ही मुंबई, ठाणे और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। सूरज की तपिश इतनी तेज हो गई है कि सुबह 10 बजे के बाद ही तापमान तेजी से बढ़ने लगता है, जिससे लोगों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
गर्मी और हीटवेव अलर्ट को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने नागरिकों के लिए एहतियाती गाइडलाइन जारी की हैं। बीएमसी ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है ताकि वे बढ़ती गर्मी से सुरक्षित रह सकें।
BMC की महत्वपूर्ण गाइडलाइंस
1. हाइड्रेटेड रहें:
2. हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें:
3. धूप से बचाव करें:
4. खानपान में सावधानी बरतें:
हीटस्ट्रोक के लक्षण और प्राथमिक उपचार
अगर किसी व्यक्ति को हीटस्ट्रोक के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत यह कदम उठाएं:
✔ उसे छांव या ठंडी जगह पर ले जाएं।
✔ शरीर का तापमान कम करने के लिए गीले कपड़े से शरीर को पोंछें या पानी डालें।
✔ ORS, नींबू पानी, नारियल पानी या इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर पेय दें।
✔ सिर पर सामान्य तापमान का पानी डालकर ठंडा करें।
गंभीर स्थिति में क्या करें- अगर व्यक्ति की हालत ज्यादा खराब हो रही हो, तो उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाएं। हीटस्ट्रोक का समय पर इलाज न होने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है। फरवरी के अंतिम सप्ताह से ही मुंबई में तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 11 मार्च के बीच हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। बीएमसी ने नागरिकों को सचेत किया है कि अप्रैल में भी तापमान और अधिक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी और ज्यादा कड़ी हो सकती है।