पलपल इंडिया प्रतिनिधि। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शबाना आजमी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर जावेद अख्तर भी मौजूद थे।
बेंगलुरु में आयोजित 16वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कावेरी निवास पर दिग्गज भारतीय अभिनेत्री शबाना आजमी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। पुरस्कार के रूप में उन्हें 10 लाख रुपये का चेक भी दिया गया। इस खास मौके पर मशूहर कवि, गीतकार और शबाना आजमी के पति जावेद अख्तर भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने सोशल मीडिया पर शबाना और जावेद के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की है जो छाई हुई हैं।