पलपल इंडिया प्रतिनिधि। आज से आईपीएल 2025 शुरू हो रहा है और शाम 7.30 बजे पहला मुकाबला खेला जाएगा। IPL की ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए शाहरुख खान भी पहुंच गए हैं।इसी बीच शाहरुख खान भी कोलकाता पहुंच गए हैं। शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स आज आईपीएल का आगाज करने वाली है। शाहरुख खान ने बीती राज कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड किया और उनके आने की खबर मिलते ही वहां फैन्स का तांता लग गया। शाहरुख खान को देखकर फैन्स ने उन्हें घेर लिया और स्टार को भी अभिवादन करते हुए लोगों के बीच से ही जाना पड़ा।
बता दें कि आईपीएल 2025 की शुरुआत कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट ग्राउंड से हो रही है। यहां आज शाम 7.30 बजे से आईपीएल का पहला मुकाबला खेला जाएगा। नाइटराइडर्स और रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलुरु के बीच आईपीएल के 18वें सीजन का पहला मुकाबला खेला जाना है।इस टूर्नामेंट की आज से लेकर 25 मई तक धूम रहने वाली है। इसके बाद 25 मई को यहीं कोलकाता के ईडन गार्डन में ही फाइनलिस्ट रहने वाली टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस साल का चैंपियन कौन होगा ये तो वक्त बताएगा लेकिन फैन्स का इंतजार आज शाम को खत्म हो जाएगा। आज से आईपीएल 2025 की धूम शुरू होने जा रही है।
बता दें कि शाहरुख खान यहां आज ईडन गार्डन में आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी अटैंड करेंगे। यहां कई बॉलीवुड कलाकार भी अपना प्रदर्शन करने वाले हैं। सिंगर श्रेया घोषाल की आवाज से स्टेडियम गूंजने वाला है। इसके साथ ही अरिजीत सिंह भी यहां अपने सुरों का समां बांधने वाले हैं। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और दिशा पाटनी भी यहां धूम मचाएंगी। ओपनिंग सेरेमनी की तैयारियां जोरों पर हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम से आज आईपीएल 2025 का आगाज होने वाला है। फैन्स का भी इंतजार खत्म हो गया है।