बॉलीवुड की ग्लैमरस स्टारकिड शनाया कपूर एक बार फिर अपने बोल्ड और स्टाइलिश अवतार को लेकर चर्चा में हैं। शनाया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ शानदार तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह ब्लैक शिमरी ब्रालेट और ब्लैक फर जैकेट में नजर आ रही हैं।
खुले बालों, न्यूड मेकअप और तीखे स्मोकी एक्सप्रेशंस के साथ शनाया का यह लुक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी इन तस्वीरों में झलकता कॉन्फिडेंस और कैमरा के लिए सहजता फैंस को खासा पसंद आ रही है। इस पोस्ट पर फैन्स ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स ने भी प्रतिक्रियाएं दी हैं। रशा थडानी ने लिखा, “Uffff 🔥”, वहीं महीप कपूर और खुशी कपूर ने हार्ट और फायर इमोजी के साथ शनाया की तारीफ की है।
शनाया की इस पोस्ट ने कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। फैन्स उन्हें “गॉर्जियस डीवा” और “हॉटेस्ट लुक” जैसे कॉम्प्लिमेंट्स दे रहे हैं। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है “VIBE”, और साथ ही गुरू रंधावा और फ्रेंच मोंटाना को टैग किया है, जिससे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि यह लुक शायद उनके किसी अपकमिंग म्यूजिक वीडियो से जुड़ा हो सकता है।